Site icon Hindi Dynamite News

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देश को कर रहे संबोधित, जानिये खास बातें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं। देखिये उनके संबोधन की खास बातें सिर्फ डाइनामाइट न्यूज पर।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देश को कर रहे संबोधित, जानिये खास बातें

नई दिल्ली: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से एक बार फिर से देश को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार भाषण दे रहे हैं। 

देखिये संबोधन की खास बातें:

1. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के दीवानों को नमन करने का दिन है।

2. विकसित भारत के लिये अनगिनत सुझाव मिले हैं।

3. इन सुझावों में हर देशवासी का संकल्प झलकता है। 

4. लाल किले पर किये गये वादे जमीन पर उतारे गये हैं। 

5. वादे पूरे होने से लोगों के मन में भरोसा बढ़ा है। 

6. ग्लोबल वार्मिंग पर देश में काम हुआ है। 

7. सेना के शौर्य से देशवासियों का सीना चौड़ा हुआ है। 

8. वोकल फॉर लोकल अर्थ तंत्र का नया मंत्र बना है। 

9. जनभागीदारी से सकरात्मक नतीजा जरूर मिलता है। 

10. रिफॉर्म के प्रति हमारी प्रतिबद्वता बुलंद है। 

11. जो बदलाव जरूरी था हमने उसे किया है। 

12. हम राष्ट्रहित की भावना से आगे बढ़ रहे हैं। 

13. बैकिंग क्षेत्र का रिफॉर्म जग जाहिर है। 

14. भारत के बैंक मजबूत हालत में पहुंचे हैं। 

15. मुफ्त इलाज की योजना से लोगों को लाभ मिला है। 

16. सबका साथ और सबका विकास का मंत्र साकार। 

17. जनहित में कानूनों के कई जनजाल खत्म किये गये। 

18. न्याय भावना को सरकार ने प्रबल बनाया है। 

Exit mobile version