Site icon Hindi Dynamite News

Pravasi Bharatiya Divas: PM मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को किया संबोधित, जानिये कुछ खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर एक सम्मेलन को संबोधित किया, जानिये पीएम मोदी के संबोधन की कुछ खास बातें।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Pravasi Bharatiya Divas: PM मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को किया संबोधित, जानिये कुछ खास बातें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस बार इस सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया, जिसमे कई भारतीयों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना काल में भारत के लोगों ने दुनिया भर में शानदार काम किया है और सभी लोग आस पास के लोगों के प्रति मददगार दिखे और इश दौरान सभी ने सेवा भाव का परिचय दियाष इस बार प्रवासी भारतीय दिवस का विषय आत्मनिर्भर भारत है।

 

पढिये, पीएम मोदी के संबोधन की कुछ खास बातें

1) दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों का मन मां भारती से जुड़ा हुआ है।

2) भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ खड़ी है। कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत 45 लाख भारतीयों को मदद पहुंचाई गई। गल्फ सहित अनेक देशों से लौटे साथियों के लिए स्वदेश योजना का प्रारंभ किया गया।

3) दुनिया गवाह है कि जब भी भारत के सामर्थ्य पर सवालिया निशान उठाये गये, तो हर बार भारतीयों ने इसे गलत साबित किया है। भारत जब पराधीन था तो यूरोप में लोग कहते थे कि भारत आजाद नहीं हो सकेगा, लेकिन भारतीयों ने इसे गलत साबित कर दिया।

4) जब भारत आजाद हो गया तो पश्चिम के लोग कहते थे कि इतना गरीब देश एक साथ नहीं रह पाएगा, यहां लोकतंत्र का प्रयोग सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन भारत ने इसे भी गलत साबित कर दिया।

5) आज भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे सफल, सबसे जीवंत लोकतंत्र है। आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में उदाहरण और आदर्श बन गया है।

6) भारत ने शांति का समय हो या संघर्ष का, भारतीयों ने डट कर मुकाबला किया है। औपनिवेशिक चुनौती से लेकर आंतकवाद तक हर मोर्चे पर भारत ने दृढ़ता से कार्य किया है।

7) बीते वर्ष में प्रवासी भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान को मजबूत किया है। विभिन्न देशों के राज्य प्रमुख यह बताते हैं कि वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने कठिन समय में कितना बेहतरीन काम किया है।

8) यहां से अब हम आजादी के 75वें साल की तरफ आगे बढ़ रहे है। मेरा आग्रह है कि आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले प्रवासी भारतीयों की जीवन गाथा से संपूर्ण परिचय हेतु डिजिटल पोर्टल निर्मित किए जाएं, यह हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। आपके स्वस्थ्य रहने की कामना।

Exit mobile version