
महराजगंजः बुधवार रात को फरेन्दा वन विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम रात करीब 10 पास जंगल से पिकअप और मारुति में लादकर कर ले जा रहे लकड़ी को बरामद किया।
फरेन्दा क्षेत्र के बरडार बिट से मुखबिरी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम हरकत में आई। सूचना के मुताबिक जंगल से पिकअप व मारुति में लादकर कर ले जाया जाने वाला था। जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची तो तस्कर उन्हें देखते ही भागने लगे।
वन विभाग की टीम ने सागर निवासी चिलुआताल गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप, मारुति को बरामद कर फरेन्दा रेंज ले आयी, वन विभाग की टीम में फरेन्दा रेंजर, वन दरोगा मौजूद रहे।
Published : 23 January 2020, 10:19 AM IST
Topics : Forest Team Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश फरेन्दा महराजगंज लकड़ी तस्कर वन विभाग टीम