महराजगंज: पीजी कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के स्वागत और सम्मान समारोह को लेकर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 February 2019, 3:30 PM IST

महराजगंज: जिले के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के स्वागत और सम्मान समारोह को लेकर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,अंकुर मणि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग राधा रौनियार, शिवांगी त्रिपाठी, आँचल सिंह,अमीना खातून व हास्य कवि बादशाह प्रेमी को खूब सराहना मिली।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: संतोषजनक मानदेय न मिलने से नाराज़ आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल..

सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन के दौरान बैठे अतिथिगण

कार्यक्रम का आयोजन अज़हर खान, रेनू गुप्ता, आशीष राज, नीरज पटेल, नीरज अग्रहरि, सुनील कन्नोजिया, आदित्य यादव, बृजेश चतुर्वेदी, नितेश मणि त्रिपाठी, दीपक द्विवेदी, दीपू गोयल,अतुल सिंह, मदन यादव,अभय प्रताप सिंह, संदीप कन्नोजिया, राहुल कन्नौजिया, राजा कुमार निगम आदि छात्रों की अहम भूमिका रही।

Published : 
  • 5 February 2019, 3:30 PM IST

No related posts found.