
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार छह दिन घटने के बाद बुधवार को स्थिर रहे।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price- लगातार पाँचवें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं भाव
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 13 सितंबर 2019 के बाद के निचले स्तर 71.94 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। यहाँ डीजल की कीमत भी 64.87 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही जो पिछले साल 05 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। उल्लेखनीय है कि 05 जुलाई 2019 को बजट में पेट्रोल-डीजल पर कर दो-दो रुपया बढ़ाने से अगले दिन इसके दाम अचानक चढ़े थे।
यह भी पढ़ें: बिज़नेस- पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कमी
कोलकाता में पेट्रोल 74.58 रुपये, मुंबई में 77.60 रुपये और चेन्नई में 74.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल के दाम में भी टिकाव रहा। कोलकाता में यह 67.19 रुपये, मुंबई में 67.98 रुपये और चेन्नई में 68.50 रुपये प्रति लीटर बिका। (वार्ता)
Published : 12 February 2020, 1:45 PM IST
Topics : business diesel Indian Oil Corporation petrol Petrol and diesel price इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डीजल पेट्रोल राष्ट्रीय व्यापार