हिंदी
नई दिल्ली: साल के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल के रेट सोमवार को सबसे कम हुए है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत यह असर पड़ा है। दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 62.86 रुपए प्रति लीटर हो गया।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का रेट कम होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल सस्ता कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल के महंगे होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब जनता पर हुआ है।
दिल्ली के अलावा अगर मुंबई में पेट्रोल-डीजल के कीमत की बात करे तो यहां पेट्रोल 74.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.76 रुपये प्रति लीटर हुआ है।
Published : 31 December 2018, 10:18 AM IST
Topics : कच्चे तेल डीजल पेट्रोल पेट्रोल डीजल रेट साल के आखिरी दिन
No related posts found.