
देवरिया: देवरिया के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का बहुत ज्यादा महत्तव माना जाता है। इस मंदिर को दूसरे काशी के नाम से भी जाना जाता है। सावन के महीने में यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो जाती है। ये भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की बेकाबू होने लगती है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज लखनऊ में लेंगी शपथ
आज सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए यहां पर कई श्रद्धालु जमा हुए हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग महिला पुरुष सिपाहियों के साथ अफसर भी लगाए गए हैं। इस बारे में CO बरहज अम्बिका ने बताया कि लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस और पुरुष पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार तिहाड़ जेल के भ्रष्ट कर्मचारियों पर करेगी बड़ी कार्रवाई
वहीं मंदिर के महंत श्री रमाशंकर भारती ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर पर जप तप और अनुष्ठान निरन्तर चलता रहता है। भक्त यहां पर भगवान शिव का आर्शिवाद लेने आते हैं।
Published : 29 July 2019, 10:51 AM IST
Topics : Deoria Dudheshwar Nath Temple lord shiv Sawan दुग्धेश्वर नाथ मंदिर देवरिया शिव भक्त शिव मंदिर सावन