हिंदी
फरेंदा(महराजगंज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को की थी। यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे प्रदेश में पहुंचाने की अभूतपूर्व पहल की गई।
इसी क्रम में यह यात्रा फरेंदा तहसील के कम्हरिया खुर्द, सेमराडाड़ी गांव में पहुंची। बीडीओ रामचन्द्र यादव, प्रधान दिनेश चंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया।
बीडीओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की मनसा है की यात्रा देश की हर ग्राम पंचायत में पहुंचे। जहां सरकारी योजनाओं को सुगम बनाने हेतु शिविर लगाया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और कल्याणकाणी योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचना है।
Published : 3 December 2023, 7:09 PM IST
No related posts found.