हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही और शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब के अमृतसर में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।
पटियाला का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।
पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः चार, तीन, 3.5 और 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा और शीतलहर चली।
इसे भी पढ़े : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी करना बंद करें विपक्षी दल
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।
वहीं, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।
अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 और 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: तीन, 3.9 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published : 16 January 2024, 2:34 PM IST
No related posts found.