
नई दिल्ली: विरासत टैक्स पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है।
सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम हिमंत ने दिया जवाब
सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा टिप्पणी की। एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सीएम हिमंत ने लिखा,"सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!"
Published : 8 May 2024, 1:33 PM IST
Topics : Arabic chinese North East India Sam Pitroda statement घमासान चाइनीज पूर्वोत्तर भारत बयान सैम पित्रोदा