हिंदी
बेलडांगा: पश्चिम बगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां प्रतिमा विसर्जन करने आये पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि एक अन्य के लापता होने की भी खबर है।
पुलिसने 5 शव को किया बरामद, एक लापता
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि दो नावों के डूबने से उनपर सवार छह लोग लापता हो गये थे। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाशी की और पांच के शव को बरामद कर लिया है। लेकिन एक अभी भी लापता है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर छा गई है।
Published : 27 October 2020, 2:53 PM IST
No related posts found.