हिंदी
अजमेर: राजस्थान में अजमेर-जयपुर हाईवे स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आगाज़ हुआ।
शिविर का शुभारंभ झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।अजमेर स्थित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को गांधी दर्शन से रुबरु कराया जाएगा जिसमें देश के ख्यातनाम गांधीवादी विचारक विचार व्यक्त करेंगे।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता एवं चिंतक सतीश राय तथा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अनिल शुक्ला गांधी दर्शन पर अपने विचार रखेंगे। (वार्ता)
Published : 6 February 2023, 10:50 AM IST
No related posts found.