बिहार में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हैवानों ने पहले किया गैंगरेप, बाद में आंख फोड़कर की हत्या

बिहार से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां 8 साल की बच्ची के साथ पहले गैंगरेप की वारदात की गई बाद में आंख निकालकर उसकी हत्या कर दी गई। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 March 2022, 10:50 AM IST
google-preferred

बिहार: प्रदेश के बांका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 साल की एक बच्ची के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। बच्ची अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। तभी कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। दरिदों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसकी आंखें फोड़ दी। हैवानियत की हदें पार कर दरिंदों ने बिना कपड़ों के उसे एक नाले में बालू के नीचे दबा दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप को लेकर कुछ कहा जा सकता है।

मामला बांका के चांदन थाना इलाके का है। यहां के चांदन क्षेत्र में होली के दिन गायब हुई आठ साल की बच्ची का शनिवार की देर रात शव बरामद किया गया। पीजडित परिजनों का कहना है कि  बच्ची होली के दिन दोपहर के दो बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई। रविवार को बच्ची के पिता कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान उन्हे सूखे नाले से कुछ दूर पर कपड़ा नजर आया। इसके बाद वहीं मिट्टी में दबाया गया शव दिखा, जिसमें उसके हाथ और पैर नजर आ रहे थे, बच्ची के शव को जब बाहर निकाला गया तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

मासूम की दोनों आंखें फोड़ने के साथ ही उसके शरीर पर कई निशान मिले। बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना लोगो की भीड़ वहां जमा हो गई।

वारदात की जानकारी मिलते ही चांदन पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़िता के 5 साल के छोटे भाई ने बताया कि दीदी को कुछ लोग जबरदस्ती लाल रिक्शा से ले गए थे। 

इस घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी चांदन, डोमन पासवान और श्रीधर वर्णवाल उर्फ़ छोटू वर्णवाल को हिरासत में ले लिया हैं, जबकि टोटो मालिक सागर सोनी की तलाश जारी है। पुलिस ने टोटो मालिक सागर सोनी के बेटे को जमुई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही गैंगरेप की पुष्टि हो सकेगी। 

Published : 
  • 21 March 2022, 10:50 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement