हिंदी
पटना (बिहार): समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बीते दिनों किसान भवन परिसर, दुर्गापुर, नालन्दा में सम्पन्न हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर से एक बार फिर अधिवक्ता सौरभ कुमार त्रिपाठी को समग्र उत्थान पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना।
इससे पहले सभी ने पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत डा. शंकर चरण त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वक्ताओं ने विस्तार से संस्थापक अध्यक्ष के बारे में चर्चा की।
सौरभ ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व होते हुए भी वे साधारण जीवन में ही विश्वास रखते थे। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है। वह एक सिद्धपुरूष थे। उनकी पार्टी द्वारा इच्छुक व्यक्ति को संविधान की प्रति और एक रजिस्टर मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरा रजिस्टर प्राप्ति हेतु पहली को लिख कर जमा करने पर दूसरी प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद रामचंद्र प्रसाद मुखिया का नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौजूद लोगों को समग्र उत्थान पार्टी की बस्ती इकाई के जिला अध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
मौजूद कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को 'अक्षर सत्य' और 'मधुमेह मुक्त धरा' वितरित की गई।
बैठक में कवीन्द्र प्रसाद मायापुर, सुशीला देवी पावापुरी, सुरेश प्रसाद वार्ड सदस्य, धनजंय, धनेश्वर, मधुसूदन, उर्मिला भूषण, युगेश्वर आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
Published : 9 September 2023, 1:25 PM IST
No related posts found.