बिहार में नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, जानिये कब आएंगे परिणाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार में नगर निकाय का चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पूरा कार्यक्रम

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 September 2022, 6:49 PM IST

पटना: बिहार में नगर निकाय का चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार में 224 नगर निकाय में 4875 वार्ड के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे। 

गुरुवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। कुल 19 नगरपालिकाओं में से 9 में महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पटना में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए तय हुआ है। वहीं पटना में डेप्युटी मेयर पद पिछड़े वर्ग की महिला के लिए तय हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Twitter पर भिड़ीं देश की दो राष्ट्रीय पार्टियाँ: भाजपा और कांग्रेस

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने निकाय चुनावों के तारीखों की घोषणा की। बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन तिथि 10 सितंबर से 19 सितंबर है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर है। 

पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा। इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा। पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी। 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा के नये प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा, देखिये पूरी सूची

वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन कि तिथि 16 सितंबर से 24 सितंबर है जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 सितंबर से 29 सितंबर है। नगर निकाय चुनाव का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Published : 
  • 9 September 2022, 6:49 PM IST

No related posts found.