हिंदी
भारत: इस साल फरवरी में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 56.82 प्रतिशत बढ़कर 1.20 करोड़ पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
फरवरी, 2022 में सभी घरेलू एयरलाइन से स्थानीय मार्गों पर कुल 76.96 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी।
यातायात वृद्धि में सबसे बड़ी हिस्सेदारी इंडिगो की रही। इंडिगो की उड़ानों से पिछले महीने 67.42 लाख लोगों ने यात्रा की, जो फरवरी, 2023 में कुल घरेलू यात्री यातायात का 55.9 प्रतिशत रहा। वहीं एयर इंडिया, एशियाएशिया इंडिया और विस्तार से समीक्षाधीन महीने में कुल 29.75 लाख लोगों ने यात्राएं कीं।
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे चार अहम हवाई अड्डों से आनेजाने वाले यात्रियों की औसतन संख्या के लिहाज से स्पाइसजेट की 91 प्रतिशत क्षमता का उपयोग हुआ जो सर्वाधिक है, जबकि इंडिगो के लिए यह आंकड़ा 88.8 प्रतिशत रहा।
Published : 20 March 2023, 6:43 PM IST
No related posts found.