Indonesia Plane Crash: भयंकर हादसे का शिकार हुआ यात्री विमान, दुर्घटना स्थल पर मिले बॉडी पार्ट्स और मलबा, तलाश जारी

इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। विमान दुर्घटना स्थल पर मानव शरीर के अंग पाए गए हैं। खोज जारी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 January 2021, 12:55 PM IST

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। घटनास्थल पर मानव शरीर के हिस्से मिले हैं। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से शनिवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद से श्रीविजया एयर का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया।

स्थानीय टेलीविजन चैनल ने बताया कि एक तट रक्षक जहाज के कैप्टन ने पानी में विमान का मलबा और यात्रियों के शव देखे। उसने स्थानीय टेलीविजन को समुद्र में विमान का मलबा देखने की जानकारी दी। परिवहन मंत्री बुदी करिया सुमाडी ने कहा कि श्रीविजय एयरलाइंस की उड़ान एसजे 182 को 2:36 बजे उड़ान भरने से पहले एक घंटे की देरी हुई थी।

रोते लोग

पायलट ने जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ संपर्क किया उसके चार मिनट बाद बोइंग 737-500 रडार से गायब हो गया, पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण के लिए 29,000 फीट (8,839 मीटर) की ऊंचाई से संपर्क किया था। उस विमान में 12 क्रू मेंबर समेत कुल 62 यात्री सवार थे। अब विमान दुर्घटना स्थल पर शरीर के अंग पाए गए हैं, अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

Published : 
  • 10 January 2021, 12:55 PM IST