हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में मंगलवार को इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 30-वर्षीया एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मृत्यु हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि महिला की पहचान ममता के रूप में हुई, जो अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ अरिहंत नगर में इमारत के मलबे के नीचे फंस गई थी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को मलबे से निकालकर संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Published : 25 July 2023, 6:24 PM IST
Topics : इमारत ढहा नयी दिल्ली पंजाबी बाग पश्चिमी दिल्ली मौत
No related posts found.