हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष पेश किया। आरोपियों की सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि आज समाप्त हो गई।
आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी को विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष पेश किया गया।
अदालत कुछ ही देर में मामले में गौर कर सकती है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन 13दिसंबर को दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और उन्होंने केन से पीले रंग की गैस छोड़ी थी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया।
लगभग उसी समय, नीलम और अमोल शिंदे नामक दो प्रदर्शनकारियों को संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया।
संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
Published : 21 December 2023, 3:35 PM IST
No related posts found.