ओडिशा में पैंगोलिन को बचाया गया, आठ गिरफ्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को एक पैंगोलिन को बचाया गया और वन्यजीवों के व्यापार के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Updated : 2 August 2023, 5:30 PM IST
google-preferred

बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को एक पैंगोलिन को बचाया गया और वन्यजीवों के व्यापार के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पैंगोलिन शल्कों वाला स्तनधारी प्राणी है।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों ने छापेमारी की और रायरंगपुर के पास जीव को बचाया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से एक चौपहिया वाहन, एक स्कूटर और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

 

Published : 
  • 2 August 2023, 5:30 PM IST

Related News

No related posts found.