UP Assembly Election 2027: ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत! दर्जनों नेताओं ने किया इस्तीफे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के चंदौली में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में अंदरूनी नाराजगी सामने आई है। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इस्तीफे का ऐलान किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी, समाज के मुद्दों और टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए।