हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर की 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से अपने ही अपहरण की कहानी रची और अपने प्रेमी के साथ कोलकाता भाग गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने बताया कि लड़की एक कंपनी के साफ-सफाई विभाग में काम करती थी और शुक्रवार को काम पर जाने के बाद शाम को घर नहीं लौटी।
अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच, उसने अपने भाई को भेजे वॉट्सऐप वॉइस संदेश में दावा किया कि उसे अगवा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत शिकायत दर्ज की।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस के एक दल ने इस मामले की अनेक कड़ियों को जोड़ते हुए पता लगाया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ हवाई जहाज से कोलकाता चली गयी है।
अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस दल दोनों का पता लगाने कोलकाता गया है।
Published : 19 June 2023, 1:42 PM IST
Topics : अपहरण किशोरी कोलकाता पालघर पुलिस प्रेम प्रसंग प्रेमी महराराष्ट्र
No related posts found.