हिंदी
पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के उस कुख्यात कमांडर के मारे जाने का सोमवार को दावा किया, जो विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी और पोलियो दलों पर कई हमले करने में शामिल था।
सुरक्षा बलों ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित टीटीपी समूह का कमांडर अब्दुल जबर शाह मारा गया।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई में दो अन्य आतंकवादी भी घायल हुए हैं।
शाह विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसी, धार्मिक समूहों एवं पोलियो दलों पर हमले और टीटीपी के लिए जबरन वसूली करने की घटनाओं में शामिल था।
Published : 2 May 2023, 8:44 AM IST
Topics : टीटीपी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तानी पेशावर शामिल सुरक्षा बल
No related posts found.