हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बुधवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन के महदीपुर गांव के पास एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) की गतिविधि देखी और उसे दबोचा।
अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भूरा कोहना गांव के पास खेत में एक टूटा पाकिस्तान ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) मिला।
Published : 28 June 2023, 6:26 PM IST
No related posts found.