हिंदी
श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों के भीतर तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
Jammu and Kashmir: The violation by Pakistan in Sunderbani sector of Rajouri district ended at 4:30 am https://t.co/N3IAsA2Taq
— ANI (@ANI) March 6, 2019
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भीषण गोलीबारी की और गोले छोड़े। इस फायरिंग में एक जवान जख्मी हो गये हैं।

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। इससे पहले मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में अकारण गोलीबारी की। इसके बाद शाम छह बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से गोलियां चलायी गयी और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में तड़के चार बजे तक लगातार गोलीबारी की। (वार्ता)
Published : 6 March 2019, 2:50 PM IST
No related posts found.