हिंदी
लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी चौधरी परवेज इलाही को बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बहुत ही शर्मनाक है। सरकार अपने फासीवादी को रोक नहीं रही है। देश में महंगाई की दर 38 प्रतिशत तक पहुंच गई है, और उनकी प्रतिक्रिया यह है कि वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही को गिरफ्तार कर रहे हैं। बिल्कुल हास्यास्पद है! ’’
दैनिक समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट में इलाही के प्रवक्ता इकबाल चौधरी के हवाले से बताया गया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अपने घर से बाहर निकल रहे थे।
Published : 2 June 2023, 9:29 AM IST
No related posts found.