
पेशावर: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का अंतरिम मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान की शनिवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके बाद हुसैन को अंतरिम मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हुसैन को इस साल की शुरुआत में अंतरिम प्रांतीय कैबिनेट में कानून मंत्री बनाया गया था। वह गिलगित बाल्टिस्तान के शीर्ष अपीलीय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके हैं।
खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल हाजी गुलाम अली द्वारा यहां बुलाई गई एक बैठक में इस पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दी गई।
Published : 12 November 2023, 4:34 PM IST
Topics : chief minister Justice Hussain Khyber Pakhtunkhwa Pakistan खैबर पख्तूनख्वा न्यायमूर्ति हुसैन पाकिस्तान मुख्यमंत्री नियुक्त