हिंदी
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ चीन की साजिशें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन प्रतिदन उसकी हरकतें बढ़ती ही जा रही है। अब खबर आ रही है कि चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर कोई नई साजिश रच रहा है।
बता दें कि सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के कारण आंतकियों तक हथियार नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उसके हथियार की कमी हो रही है, जिसे अब चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर उनकी सहायता कर रहा है।
सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की रची गई ये साजिश भी चीन की ही है। बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों के पास से कई हथियार बरामद हुए थे जो चीन निर्मित थे।
इतना ही नहीं खबर तो ये भी आ रही है कि चीन ने आईएसआई पर आतंकियों और हथियारों को कश्मीर भेजने का दबाव बनाया है। इस बात की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी।
Published : 9 October 2020, 3:34 PM IST
Topics : आतंकी खुफिया ऐंजेसी चीन जम्मू कश्मीर पाकिस्तान साजिश
No related posts found.