पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, 16 की मौत..कई जख्मी

पाकिस्तान में क्वेटा शहर के हज़ार गांजी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लाेग घायल हो गये।

Updated : 12 April 2019, 11:22 AM IST
google-preferred

क्वेटा: पाकिस्तान में क्वेटा शहर के हज़ार गांजी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लाेग घायल हो गये। घायलों को बोलन मेडिकल कॉम्पलेक्स एवं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोट वाली जगह की घेराबंदी कर दी है। पुलिस उप महानिदेशक (डीआईजी) अब्दुल रज्जक चीमा ने विस्फोट में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह विस्फोट हजारा समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर किया गया। पीड़ितों में ज्यादातर सब्जी विक्रेता हैं।डीआईजी चीमा ने कहा विस्फोट में मारे गये लोगों में ज्यादातर हजारा समुदाय के सदस्य हैं। बम विस्फोट में फ्रंटियर कोर के एक जवान की भी मौत हो गयी।

 

पुलिस ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जतायी है। विस्फोट स्थल के लिए बचाव टीम, पुलिस और फ्रंटियर कोर के जवान पहुंच गये है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और घटनास्थल पर बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। हजारा समुदाय को सांप्रदायिक हिंसा के तहत निशाने पर लिया जाता है क्योंकि वे अपनी शारीरिक कद काठी के कारण आसानी से पहचाने जा सकते हैं। इससे पहले क्वेटा के पुलिस महानिरीक्षक ने मीडिया को आठ लोगों के मारे जाने और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी। (वार्ता)

Published : 
  • 12 April 2019, 11:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement