पहली बार नजर आएंगी भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार के साथ ये साउथ के सुपरस्टार…

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े साउथ के सुपरस्टार शिव कान्तमणिनी के साथ काम करने जा रही हैं। भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक सुब्बा राव गोसांगी अब साउथ स्टार शिव कान्तमणिनी को लेकर भोजपुरी फिल्म बना रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 February 2020, 1:25 PM IST

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े साउथ के सुपरस्टार शिव कान्तमणिनी के साथ काम करने जा रही हैं। भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक सुब्बा राव गोसांगी अब साउथ स्टार शिव कान्तमणिनी को लेकर भोजपुरी फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में सुब्बा राव गोसांगी ने प्रोडक्शन नम्बर 1 का मुहूर्त किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म में तेलुगू के स्टार शिव कान्तमणिनी लीड रोल में होंगे, जबकि उनके अपोजिट अभिनेत्री पाखी हेगड़े होंगी। यह पहली बार होगा, जब कोई साउथ का हीरो भोजपुरी फ़िल्म में लीड रोल प्ले करेगा। वहीं, पाखी भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में काम करने को लेकर बोलीं दिशा पाटनी...

निर्देशक ने बताया कि फ़िल्म का निर्माण गौरी क्रिएशन्स के बैनर तले होगा। फ़िल्म के निर्माता घंटा श्रीनिवासा राव हैं। फिलहाल फ़िल्म के प्री प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है। फ़िल्म की शूटिंग 20 मार्च से तेलंगाना में शुरू हो जाएगी। उसके बाद 20 अप्रैल तक शूटिंग पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके बाद हम पोस्ट प्रोडक्शन में लग जायेंगे। तकरीबन डेढ़ महीने पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा। इस बीच कोई अच्छी से डेट देख कर हम अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। (वार्ता)

Published :  18 February 2020, 1:25 PM IST