हिंदी
धानी बाजार (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोइलाडांड में करंट से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
इस दुखद घटना से जहां क्षेत्र में कोहराम मच गया वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार रामसुभग भारती बिजली के तार सही कर रहे थे।
अचानक करंट उतरने से यह बेहोश हो गये।

आनन-फानन में इन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामसुभग भारती को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Published : 21 May 2024, 8:59 PM IST
No related posts found.