पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का निधन

भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का निधन हो गया है। प्रोफेसर यशपाल लंबे समय से बीमार थे। साल 2013 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। इसके पहले 1976 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 July 2017, 10:20 AM IST

नई दिल्ली: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का निधन हो गया है। प्रोफ़ेसर यशपाल लंबे समय से बीमार थे। साल 2013 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। इसके पहले 1976 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।

प्रोफेसर यशपाल ने अपना करियर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च से शुरू किया था। प्रोफेसर यशपाल ने अपना करियर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च से शुरू किया था। साल 1973 में सरकार ने उन्हें स्पेस एप्लीकेशन सेंटर का पहला डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें: ISRO के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

 

यह भी पढ़ें: एनडीए कैडेट ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

1983-84 में वे प्लानिंग कमीशन के चीफ कंसल्टेंट भी रहे। 1986 से 1991 तक यूजीसी के चेयरमैन रहे थे। 2007 से 2012 तक जेएनयू के चांसलर रहे थे। यशपाल दूरदर्शन पर टर्निंग पाइंट नाम के एक साइंटिफिक प्रोग्राम को भी होस्ट करते थे।

Published : 
  • 25 July 2017, 10:20 AM IST

No related posts found.