
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत प्रतिष्ठित पद्म भूषण से नवाजा गया है। दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का यह सम्मान उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने आज राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य लोग उपस्थित हैं।
इस साल विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 7 हस्तियों को पद्मविभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्मश्री अवार्ड दिया गया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
दिवंगत सुषमा स्वराज के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। प्रख्यात संगीतकार पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
भारत की ओलंपियन और सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी पद्म भूषण से नवाजा गया। अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्म बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व व महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
भारतीय फुटबॉल की 'दुर्गा' के नाम से प्रसिद्ध ओनम बेमबेम देवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
Published : 8 November 2021, 11:35 AM IST
Topics : Padma Awards Padma Awards ceremony PM Modi President Ramnath Kovid पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद