हिंदी
आइजोल: मेइती और आदिवासी समुदायों के बीच हुए हालिया हिंसक संघर्ष के बाद मणिपुर से 5,800 से अधिक लोग मिजोरम भाग गए हैं और उन्होंने पड़ोसी राज्य के विभिन्न जिलों में शरण ली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मिजोरम के छह जिलों में चिन-कुकी-मिजो समुदाय के कुल 5,822 लोग अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि आइजोल जिले में वर्तमान में सबसे अधिक 2021 विस्थापित लोग हैं तथा इसके बाद कोलासिब में 1,847 और सैतुअल में 1,790 विस्थापित लोग हैं।
इस बीच, मिजोरम के लोकसभा सदस्य सी लालरोसंगा ने आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की मणिपुर के आदिवासी विधायकों की मांग का समर्थन किया है।
यह दावा करते हुए कि आदिवासी लोग अब मणिपुर सरकार के अधीन नहीं रह सकते, 10 कुकी विधायकों ने शुक्रवार को केंद्र से हिंसक झड़पों के मद्देनजर एक अलग प्रशासन बनाने का आग्रह किया था। इन विधायकों में से सात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं।
Published : 15 May 2023, 10:20 AM IST
Topics : आइजोल आदिवासी समुदाय पड़ोसी राज्य मेइती शरण संघर्ष
No related posts found.