हिंदी
अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कथित तौर अभ्रदता को लेकर कांग्रेसियों में व्यापक रोष है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में अमेठी में बड़ी संख्या कांग्रेसी सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान स्मृति ईरानी ने खुद फोनकर अमेठी के लोगों व कांग्रेस के कार्यकताओं पर लाठी चार्ज करवाई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। कांग्रेसी स्मृति ईरानी से माफी की मांग कर रहे है।
Published : 29 July 2022, 4:21 PM IST
Topics : अभ्रदता अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसियो केंद्रीय मंत्री प्रदर्शन रोष सोनिया गांधी स्मृति ईरानी
No related posts found.