हिंदी
लॉस एंजेलिस: गायक एवं अभिनेता जस्टिन टिंबरलेक ने 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका गाना 'कांट स्टॉप फीलिंग' ऑस्कर में नामित है।
काले और सफेद टक्सिडो में फब रहे जस्टिन ने जैसी ही डॉल्बी थिएटर के स्टेज पर चढ़े तो नजारा एकदम बदल गया।

जस्टिन पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुए हैं। उनके साथ में उनकी पत्नि जेसिका बेल सुनहरे रंग के गाउन में दिलकश लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: सनी पवार ने किमेल के साथ 'द लॉयन किंग' का यादगार दृश्य पेश किया

जस्टिन ने अपनी प्रस्तुति के दौरान पूछा, "हॉलीवुड, आप आज की रात बेहतरीन दिख रहे हो लेकिन क्या आप बेहतरीन महसूस भी कर रहे हो।"
जस्टिन की प्रस्तुति के दौरान निकोल किडमैन, कीथ अर्बन, देव पटेल, मेरिल स्ट्रीप, मैट डैमन जैसे सितारे झूमते नजर आए।
यह भी पढ़ें: देव पटेल ऑस्कर जीतने से चूके
इसके बाद टिंबरलेक ने शो के होस्ट जिमी किमेल से परिचित कराया। (आईएएनएस)
Published : 27 February 2017, 12:19 PM IST
Topics : अकादमी पुरस्कार अभिनेता ऑस्कर कांट स्टॉप फीलिंग गाना गायक जस्टिन टिंबरलेक देव पटेल निकोल किडमैन मेरिल स्ट्रीप
No related posts found.