हिंदी
नयी दिल्ली: इजराइल से नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 लोगों को भारत लाया गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
हमास-इजराइल युद्ध के मद्देनजर भारत लौटने की इच्छा जताने वाले भारतीयों की इजराइल से सकशुल वापसी के लिए केंद्र सरकार ने 11 दिन पहले 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ऑपरेशन अजय' के तहत छठा विमान नयी दिल्ली में उतरा। नेपाल के दो नागरिकों सहित 143 यात्री विमान में सवार थे।''
हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यात्रियों की अगवानी की। ऑपरेशन अजय' के तहत पिछले पांच निजी विमानों से 1,200 से अधिक लोग इजराइल से लाये गए हैं।
Published : 23 October 2023, 12:42 PM IST
Topics : इजराइल नयी दिल्ली नेपाल फ्लाइट भारत विदेश मंत्रालय
No related posts found.