हिंदी
बदायूं: बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नीम का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी और दो बच्चियां घायल हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला में गर्मी होने की वजह से राम अवतार उसकी पत्नी शकुंतला एवं बच्चे दोपहर में नीम के पेड़े के नीचे चारपाई बिछाकर बैठे थे, तभी अचानक नीम का पेड़ गिर गया जिससे उसकी दो बेटियां घायल हो गईं।
पुलिस ने बताया कि राम अवतार की पत्नी शकुन्तला (40) की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक बच्ची दीक्षा को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के संबंध में उसहैत थाना प्रभारी वीरपाल तोमर ने बताया कि पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है और पंचनामा भरकर शकुन्तला के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 16 June 2023, 8:33 PM IST
Topics : उसहैत थाना घायल पुलिस पेड़ बदायूं जिले मौत
No related posts found.