बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, तीन लोग झुलसे

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से झुलस गये। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Updated : 18 March 2023, 12:27 PM IST
google-preferred

बाराबंकी जिले: सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से झुलस गये। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला चिकित्सा अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने लगीं और इस दौरान सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में मेंथा की रोपाई कर रहे छह लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान गुड्डू यादव की पत्नी शिवकांति (35), सुमित (15), संतोष (25) और अनुष्का (13) गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने बताया कि अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने एंबुलेंस से झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला शिवकांति को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बाकी लोगों का उपचार चल रहा है।

Published : 
  • 18 March 2023, 12:27 PM IST

Related News

No related posts found.