UP: बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी है जहां बंद, उसी हाइप्रोफाइल बांदा जेल से कैदी फरार, मचा हड़कंप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल बंदा जेल में भारी हड़कंप मचा हुआ है। इस जेल में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है। इस जेल के एक कैदी के गायब होने की खबर है, जिसकी जोरों पर तलाश जारी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बांदा जेल से फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन
बांदा जेल से फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस और जेल प्रशासन


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बेहद सुरक्षित और हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली बांदा जेल में भारी हड़कंप मचा हुआ है। जेल की ट्रिपल लेयर सुरक्षा को धता बता यहां से एक विचाराधीन कैदी जेल से फरार हो गया है। इसी जेल में कुख्यात माफिया व विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद है। कैदी के फरार होने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंच मच गया है। जेल प्रशासन द्वारा बांदा कोतवाली में मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक बांदा के मंडल कारागार से रविवार देर शाम 7 बजे के आसपास सुरक्षा इंतजाम को धत्ता बताते हुए विजय आखर नाम का एक कैदी फरार हो गया।  उसे इसी साल फरवरी महीने में बांदा जेल लाया गया था। कैधी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन ने बांदा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। फरार कैद की तलाश जोरों पर है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की इसी हाइप्रोफाइल बांदा जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद है, जिसको पंजाब से यहां लाया गया है। मुख्तार के यहां शिफ्ट होने के जेल प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा था कि जेल की थ्री लेयर सुरक्षा चाक चौबंद है और यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है लेकिन अब एक कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।










संबंधित समाचार