National: नक्सली मुठभेड़ में थाना प्रभारी शहीद..

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में पुलिस की नक्सलियों से हुयी मुठभेड़ में एक थाना प्रभारी शहीद हो गए।

Updated : 9 May 2020, 11:06 AM IST
google-preferred

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में पुलिस की नक्सलियों से हुयी मुठभेड़ में एक थाना प्रभारी शहीद हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार नक्सली ढेर हो गए, जिनके शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलियों के जंगल में छुपे होने की सूचना पर कल रात मानपुर और मदनवाड़ा थाने से पुलिस बल सर्जिंग के लिए परदोनी टंपा के जंगलों में पहुंचा। वहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से चली गोली में मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा शहीद हो गए। वहीं, दो महिला नक्सलियों सहित चार नक्सली मुठभेड में ढेर हुए हैं। (वार्ता)

Published :  9 May 2020, 11:06 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement