हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार को 20 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू गोद कर हत्या कर दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर एक कॉल प्राप्त हुई और फोनकर्ता ने बताया कि उसके भाई को बाबू नामक व्यक्ति ने चाकू मार दिया है।
पुलिस एलबीएस अस्पताल पहुंची जहां त्रिलोकपुरी निवासी तुषार को भर्ती कराया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर उसके भाई समीर (13) ने बताया कि अमन और बाबू ने उसके भाई को उनके घर के सामने चाकू मार दिया था।
अधिकारी के अनुसार समीर ने पुलिस को फोन किया और अपने घायल भाई को एलबीएस अस्पताल ले आया।
उनके मुताबिक तुषार को एलबीएस अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में कल्याणपुरी थाने में भारतीय दंड विधान की धाराओं 302 (हत्या) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है । पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण पुराना झगड़ा था तथा मामले की जांच की जा रही है ।
Published : 16 December 2023, 4:14 PM IST
Topics : चाकू त्रिलोकपुरी नयी दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी व्यक्ति हत्या
No related posts found.