Lucknow: मकान गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, इलाके में मची सनसनी

लखनऊ के एक इलाके में मकान की छत गिरने से एक आदमी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 August 2020, 5:32 PM IST

लखनऊः पुराने मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई है और  एक घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें: उत्पीड़न के आरोप पर लेखपाल संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, कही ये बात..

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के शांति नगर इलाके में मजदूरी करने वाले दोनों भाई जर्जर पुराने मकान में रहते थे। इस हादसे में 32 वर्षीय महेश की मौत हो गई है और 25 वर्षीय सुनील को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2021 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें यहां 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महेश को  मृत घोषित कर दिया था, वहीं दूसरे भाई का इलाज चल रहा है।

Published : 
  • 6 August 2020, 5:32 PM IST