सिलवासा में तिरंगे से मुर्गे की सफाई करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दादरा और नगर हवेली के सिलवासा के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें कथित तौर पर वह तिरंगे से मुर्गे की सफाई करता दिखाई दे रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 22 April 2023, 5:39 PM IST
google-preferred

सिलवासा: दादरा और नगर हवेली के सिलवासा के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें कथित तौर पर वह तिरंगे से मुर्गे की सफाई करता दिखाई दे रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिलवासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को मांस बेचने की एक दुकान पर मुर्गे को साफ करने के लिए तिरंगे को कपड़े के टुकड़े के रूप में इस्तेमाल करके राष्ट्रीय ध्वज का ‘अपमान’ करते देखा गया। वह व्यक्ति उस दुकान में काम करता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने एक शिकायत के आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा दो के तहत गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दोषी पाए जाने पर उसे तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।

Published : 
  • 22 April 2023, 5:39 PM IST

Related News

No related posts found.