हिंदी
महराजगंज: सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर गुरुवार की शाम दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।
बता दें कि नगर पालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 17 इंदिरा नगर निवासी अरमान पुत्र जोगू वर्ष 22 घुघली की तरफ से सिसवा आ रहा था। अभी वह जायसवाल नगर जैसे पहुंचा तभी सिसवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अरमान को ठोकर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौका देख रफ्फूचक्कर हो गया।
Published : 6 June 2024, 7:43 PM IST
Topics : घायल जिला अस्पताल महराजगंज सड़क दुर्घटना
No related posts found.