हिमाचल प्रदेश में बाइक पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तेज हवा के कारण पेड़ के बाइक पर गिर जाने से वाहन पर सवार 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 25 May 2023, 7:02 PM IST
google-preferred

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तेज हवा के कारण पेड़ के बाइक पर गिर जाने से वाहन पर सवार 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात हरोली इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि ऊना जिले के अजौली तहसील के रहने वाले तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुंदरन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि रिशु (18) की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अंशुल कपिला (24) का ऊना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Published : 
  • 25 May 2023, 7:02 PM IST

Related News

No related posts found.