हिंदी
नयी टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में पिकअप ट्रक से भिड़ंत के बाद एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें यात्री वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक nटिहरी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संदीप पांडे ने बताया कि यह दुर्घटना चंबा-मसूरी मार्ग पर जड़ीपानी के पास हुई। कार जिस खाई में गिरी वह, 200 मीटर गहरी थी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है जो दिल्ली का निवासी है जबकि घायलों को चंबा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Published : 16 September 2023, 5:52 PM IST
Topics : उत्तराखंड कार गहरी खाई टिहरी जिले पिकअप ट्रक मौत
No related posts found.