हिंदी
महराजगंज: चौक थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरियाँ मे रविवार को दुर्गेश प्रजापति पुत्र रूदल प्रजापति के लड़के ने एक आठ साल के बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और पैसे देकर उसे दुकान से कुछ लाने को बोला।
जब लड़की ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो इसके बाद दुर्गेश प्रजापति ने लड़की को छत पर बुलाकर ऊसके साथ छेड़छाड़ किया। लड़की ने घर जाकर ये सारी बातें अपने घर वाले को बताई।
लड़की के परिजनों ने थाने पर जाकर तरहरी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना की छानबीन कर रही है।
Published : 2 April 2019, 11:50 AM IST
No related posts found.