पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ‘वीर भूमि’ पहुंचकर प्रियंका, सोनिया समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है, इस मौके पर प्रियंका वाड्रा, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 May 2022, 12:14 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: से 31 साल पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। आज उनकी 31वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। देश में कई नेता और लोग अपने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि दे रहे है। 

आज सुबह से ही दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने भी 'वीर भूमि' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

इस दौरान कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के कई बड़े नेता भी यहां मौजूद रहे। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी को याद कर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने भी अपने पिता को याद करते हुए उनके लिए कुछ बात कही। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मेरे और प्रियंका के लिए वो एक अद्भुत पिता थे। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।

Published : 
  • 21 May 2022, 12:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement