
पेरिस ओलंपिक्स 2024: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गई हैं। विनेश फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।
भारतीय ओलंपिक संघ ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) ने कहा 'भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किये जाने की खबर आपसे साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किये गये बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश फोगाट की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।'
Published : 7 August 2024, 1:38 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dynamite News Indian Olympic Association Paris Olympics sports Vinesh Phogat अखिलेश यादव पेरिस ओलंपिक्स भारतीय ओलंपिक संघ विनेश फोगाट